निज संवाददाता, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। महिलाएं ट्रेन चलाने के साथ रेलवे स्टेशन भी संभालेंगी। 65115 भटनी-अयोध्या धाम मेमू गाड़ी महिला कर्मचारी संचालित करते हुए यूपी के अयोध्या धाम ले जाएंगी। साथ ही रेलवे प्रशासन यूपी के गोरखपुर जं स्टेशन के इलेक्ट्रानिक पैनल पर सभी परिचालनिक कार्य महिला रेलकर्मी संभालेंगी। बता दें कगोरखपुर जं. स्टेशन के रूट रिले इंटरलॉकिंग आरआरआई पैनल, स्टेशन संचालन, टिकट बुकिंग, स्टेशन की साफ-सफाई तथा सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह महिला कर्मचारियों निभाएंगी। गोरखपुर के यांत्रिक कारखाना में नॉन एसी ट्रिमिंग शॉप पूरी तरह से महिला रेल कर्मी ही संचालित करती हैं। वहीं, लखनऊ मंडल का लखनऊ सिटी स्टेशन पूर्ण रूप से महिलाएं चलाती हैं। यह भी पढ़ें- विश्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.