पाकुड़, मार्च 8 -- महेशपुर, एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को शहरग्राम पंचायत भवन के सभागार में महिला सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की मुखिया सुजाता हेंब्रम द्वारा की गई। मौके पर जलसहिया रुक्मिणी देवी सहित अन्य महिलाएं भी शामिल थी। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण के साथ किया गया। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मुखिया सुजाता हेंब्रम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और उनके सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक योगदान को स्मरण करते हुए सम्मान देना है। पूर्व की तुलना में वर्तमान में महिलाएं पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं है। जरूरत है हर महिलाओं को जागरूक होते हुए अपने अधिकारों को जानने तथा उसे पाने के लिए तत्...