चंदौली, जून 12 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शहाबगंज विकासखंड के कलानी गांव के ग्राम प्रधान मुन्ना भास्कर को बाल श्रम उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए लखनऊ में सम्मानित किया गया। बाल श्रम मुक्त गांव बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका और जनजागरूकता अभियान के सफल संचालन को देखते हुए प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।कलानी गांव को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। बच्चों को विद्यालय से जोड़ने, अभिभावकों को शिक्षित करने तथा बाल श्रम के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया। यह भी पढ़ें- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता का...