गिरडीह, जून 13 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर राजधनवार स्थित 2 वीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय, डोरंडा में बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन फॉर वॉलेंटरी एक्शन (एवीए) द्वारा किया गया, जो नीति आयोग का डेवलपमेंट पार्टनर एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) का सहयोगी संगठन है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, युवाओं एवं समुदाय के बीच बाल अधिकारों, बाल संरक्षण और बच्चों से संबंधित कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान एवीए के जिला समन्वयक अमित कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बाल श्रम, बाल तस्करी और बाल विवाह की वर्तमान स्थिति, कारणों, दुष्प्रभावों, कानूनी प्रावधानों तथा रोकथाम में समाज, युवाओं और...