अररिया, अप्रैल 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में को अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने बच्चों को किताबों के महत्व के बारे में बताते हुए पढ़ने की आदत विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह दिवस बच्चों में पठन-पाठन की रुचि बढ़ाने और बाल साहित्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। वर्तमान समय में मोबाइल के बढ़ते उपयोग के कारण बच्चों का किताबों से लगाव कम हो रहा है, जिसे सुधारने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी बच्चों को जागरूक किया। विद्यालय की ओर से बच्चों को पुस्तकें वितरित कर पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.