पलामू, नवम्बर 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संविधान में बच्चों को कई अधिकार की व्यवस्था की गई है। इसमें जीने का अधिकार एवं शिक्षा के अधिकार शिक्षा के अधिकार महत्वपूर्ण है। इन अधिकारों के संरक्षण के लिए अधिनियम एवं कानून है। नि:शुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा कानून से संरक्षण का अधिनियम बाल विवाह की प्रतिनिषेध बाल श्रम अधिनियम चिल्ड्रन एक्ट बने कानून का उल्लंघन हो रहा है। स्कूलों से ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.