पलामू, जुलाई 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा है 29 जुलाई को दुनिया भर में 2010 से बाघ दिवस मनाया जाता है। बाघों की घटती संख्या के कारणों को जानने के साथ ही उनके संरक्षण करने के प्रतीक लोगों को जागरूक करने के मकसद से बाघ दिवस मनाया जाता है। भारत में केवल 3166 बाघ बचे हैं। जलवायु परिवर्तन के नुक्सान से बाघ तेजी से मनुष्यों के साथ संघर्ष में आ रहे है। यह भी पढ़ें- बाघ का मुखौटा लगाकर बच्चों ने दिया बाघ संरक्षण का संदेश अवैध शिकार, अवैध व्यापार एक गंभीर खतरा है। बाघ की हड्डी खाल एवं अन्य अंगों की मांग के कारण अवैध शिकार किया जा रहा है। इस अवसर पर जयपाल...