मथुरा, अप्रैल 1 -- मथुरा। ब्रज के युवा खिलाड़ी कलश चतुर्वेदी ने अंतर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल यूथ गेम्स श्रृंखला 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इसका आयोजन 26 से 29 मार्च के बीच नेपाल के पोखरा में हुआ था। अनूप नारायण चतुर्वेदी के पुत्र कलश चतुर्वेदी केंद्रीय विद्यालय विकास पुरी दिल्ली में कक्षा 11वीं के छात्र हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कलश चतुर्वेदी ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। उनकी सफलता से परिवार के साथ चिर परिचितों में भी हर्ष का माहौल है। कलश चतुर्वेदी की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक एवं भविष्य में भी देश एवं समाज के लिए उम्मीदजनक जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...