बागपत, अप्रैल 30 -- बड़ौत। देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल में डीजे कॉलेज के शूटर शिवम ने अचूक निशाना साधते हुए क्वालीफाई कर लिया। बुधवार को कॉलेज में उसका ज़ोरदार स्वागत किया गया। दरअसल, डीजे कॉलेज में शिवम मान बीए अंतिम सेमेस्टर का छात्र है। शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के प्रोफेसर डॉ केजी पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 मीटर राइफल स्पर्धा में शिवम ने 700 में से 629.7 अंक प्राप्त किया न केवल पहला स्थान प्राप्त किया बल्कि जून माह में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए बजी क्वालीफाई किया। शिवम इससे पहले भी राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अनेकों मेडल हासिल कर चुका हैं। बुधवार को कॉलेज पहुँचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचा...