समस्तीपुर, मार्च 30 -- सरायरंजन,। प्रखंड के गोस्वामी मठ हरसिंगपुर निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी गणेशानंद गिरि के पुत्र अंतरराष्ट्रीय पैराशूटर संजीव कुमार गिरि शनिवार को नौ दिवसीय "हौसलों की राइड" यात्रा के दौरान समस्तीपुर एवं सरायरंजन पहुंचे। सरायरंजन में पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं एवं प्रखंड के अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय पैराशूटर श्री गिरि ने बताया वह फिलहाल चेन्नई में भारतीय सांख्यिकी एवं लेखा विभाग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही पैराशूटिंग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। अब तक उन्हें डेढ़ दर्जन से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में पदक प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह "हौसलों की राइड "यात्रा नौ दिनों पूर्व नई दिल्ली से शुरू की थी। ...