अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भुगतान की सुविधा
लखनऊ, अगस्त 27 -- बैंक ऑफ बड़ौदा ने यूपीआई ग्लोबल रिवर्स एक्सेप्टेंस शुरू करने की घोषणा की है। इससे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक, विदेशी भारतीय और पात्र देशों के विदेशी वॉलेट/भुगतान एप्लिकेशन उपयोगकर्ता अपने घरेलू बैंकिंग या भुगतान ऐप से भारत में बैंक ऑफ बड़ौदा के यूपीआई क्यूआर मर्चेंट पर भुगतान कर सकेंगे। सुविधा सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, भूटान, मॉरीशस, श्रीलंका, अमेरिका, कतर और फ्रांस जैसे देशों के आगंतुकों के लिए उपलब्ध होगी। बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक संजय मुदलियार ने इसे सीमा पार डिजिटल भुगतान को सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.