कटिहार, अप्रैल 30 -- कुरसेला ,निज प्रतिनिधि। कुर्सेला स्थित अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय, अयोध्यागंज में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए कला की सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और समाज में नृत्य की महत्ता को प्रभावशाली ढंग से मंच पर उतारा। भाव, लय, ताल और अभिव्यक्ति के शानदार समन्वय ने दर्शकों को देर तक तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। नृत्य शिक्षक तथा बिहार कला सम्मान से सम्मानित राहुल कुमार रजक के निर्देशन में बच्चों ने कथक नृत्य की विभिन्न मुद्राएं, पद संचालन और चक्कर की मनमोहक प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- किलकारी : नृत्य उत्सव में दो सौ बच्चों ने दी प्रस्तुति प...