अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर बच्चों ने दिखाई नृत्य कला प्रतिभा
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस उत्साह और उमंग के साथ मना। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा द्वितीय तक के नन्हें विद्यार्थियों ने एक भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नृत्य-कला के प्रति रुचि जागृत करना और उनकी सृजनात्मक अभिव्यक्ति को एक सशक्त मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम में भारतीय नृत्य शैलियों का एक सुंदर समन्वय देखने को मिला। मंच पर जब बच्चों ने हिप-हॉप और माइकल जैक्सन की शैली में फ्री स्टाइल नृत्य प्रस्तुत किया, तो वातावरण ऊर्जा से भर गया। इसके विपरीत, भारतीय संस्कृति की धरोहर को दर्शाते हुए बच्चों ने गुजराती, कश्मीरी और राजस्थानी लोक नृत्यों की ऐसी सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने दर्शकों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.