अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस : नर्सों की सेवा व समर्पण को याद किया
अमरोहा, मई 13 -- रहरा। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने नर्सों के समर्पण, सेवा भावना और कठिन परिश्रम को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं महान समाजसेविका फ्लोरेंस नाइटिंगल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ.शशांक चौधरी ने कहा कि नर्सिंग सेवा स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी है। नर्स केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करतीं, बल्कि उन्हें मानसिक साहस और आत्मविश्वास भी प्रदान करती हैं। अस्पताल में आने वाले हर मरीज के लिए नर्स सबसे पहला भरोसा होती हैं। स्टाफ नर्स मेघना गौतम और दीपा मनोज सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों की सेवा करना उनके लिए केवल पेशा नहीं बल्कि, मानवता की सच्ची सेवा है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.