भदोही, दिसम्बर 4 -- भदोही/गोपीगंज, हिन्दुस्तान टीम। कालीन नगरी के गौरव अंतर्राष्ट्रीय धावक तथा बीएसएफ के सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट 66 वर्षीय मुरलीधर बिंद का गुरुवार की भोर में निधन हो गया। जानकारी के बाद पूरे जनपद में सियापा छा गया। उधर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, भदोही विधायक जाहिद बेग, डीएम शैलेष कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने आवास पहुंच कर शोक जताया। सांसद डा. विनोद बिंद ने व्यक्तिगत छति करार दिया। गोपीगंज थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी मुरलीधर बिंद ने दौड़ में कई रिकार्ड बनाए थे। बाल्यकाल से ही उनकी उनकी खेलों के प्रति रुचि थी। सांसद ने उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति करार दिया। डीएम ने कहा कि उनका निधन जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। देश की सीमा सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। साथही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.