भागलपुर, मार्च 15 -- मध्य विद्यालय जगदीशपुर में अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस तथा बिहार दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित हुआ। जिसमें विद्यालय स्तरीय गणित ओलंपियाड, क्विज तथा चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के चेतना सत्र में पाई के मान का आकृति निर्माण किया गया। प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए पाई के मान तथा आज की तिथि के बीच के संबंध को विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही कहा कि गणित ही जीवन का आधार है। हम जन्म से लेकर मृत्यु तक गणित की क्रिया से ही जीवनयापन करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...