फिरोजाबाद, फरवरी 26 -- जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन फिरोजाबाद एवं श्यामवीर दद्दा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य गुर्जर एवं राष्ट्रीय स्तर के भाला फेंक खिलाड़ी शिवम को सम्मानित किया। एसोसिएशन सचिव श्यामवीर ने आदित्य गुर्जर को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन का ब्रांड एंबेस्डर घोषित करते हुए कहा कि उनकी अंतराष्ट्रीय उपलब्धि, अनुशासन एवं समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा है। आरके स्पोर्ट्स कॉप्लैक्स में हुए कार्यक्रम में आदित्य गुर्जर ने जापान में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के अनुभव साझा करते हुए कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं कोच के मार्गदर्शन से सफलता मिली है। शिवम ने भाला फेंक में जीत के पीछे की संघर्ष गाथा सुनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.