कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एवं बायोटेक्नोलॉजी की ओर से 12 से 14 मार्च के बीच इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन एडवांसेस इन लाइफ साइंसेज का आयोजन किया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों से 150 से अधिक वैज्ञानिक, शोधार्थी, शिक्षक और विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य जीवन विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवीनतम शोध, तकनीकी प्रगति और नवाचारों पर वैश्विक स्तर पर विचार-विमर्श के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ स्थित औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अजीत कुमार शासनी रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में मिसौरी विश्वविद्यालय, अमेरिका के डॉ. मिन सु, आमंत्रित वक्ता के रूप में रूस स्...