बोकारो, अप्रैल 29 -- दी पेन्टिकॉस्टल असेंबली स्कूल ने साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का प्रभावशाली परिचय दिया है। विद्यालय के कुल 41 विद्यार्थियों ने ज़ोनल मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन प्राप्त किया, जबकि 685 विद्यार्थियों ने स्कूल अवार्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस हासिल किए। यह सफलता विज्ञान, गणित, अंग्रेज़ी, सामान्य ज्ञान, साइबर स्टडीज़, सामाजिक विज्ञान और हिंदी जैसे विषयों में हासिल हुई। जो विद्यालय की उन्नत और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था को दर्शाती है। प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी व इसे विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम और शिक्षक-वृंद के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.