अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर लिया गया
जमुई, अगस्त 10 -- चकाई, निज प्रतिनिधि प्रखंड के बोगी पंचायत के झंडा मैदान में रविवार को आदिवासी समाज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशुन हांसदा ने किया। जबकि संचालन सुनील मरांडी के द्वारा किया गया। मौके पर कार्यक्रम में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ उलगुलान का आहवान किया गया। मुख्य अतिथि आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेता कालू मरांडी ने कहा कि जल-जंगल-जमीन समाज के अस्तित्व से जुड़ा विषय है। जिससे समझौता संभव नहीं है। उन्होंने वनाधिकार कानून-2006 को सख्ती से लागू करने तथा प्रत्येक गांव में वनाधिकार समिति गठित करने की मांग की। वक्ता उमेश मुर्मू ने सरकारी योजनाओं, विशेषकर आवास निर्माण और भूमि परिमार्जन के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर कड़ा ऐतराज जताया। यह भी पढ़ें- Gridih News: ढकनीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.