अंतर्राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों का विधायक बेहड़ ने किया सम्मान
रुद्रपुर, जून 18 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने वोविनाम मार्शल आर्ट की अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता प्रशिक्षिका रूनू शर्मा व राज्य स्तरीय पदक विजेता बबीता अधिकारी और सिम्मी रावत को सम्मानित किया। बेहड़ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गुरुवार को विधायक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में रूनू शर्मा ने बताया कि लखनऊ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वियतनामी मास्टर्स टेक्निकल ट्रेनिंग सेमिनार में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं राज्य स्तरीय वोविनाम प्रतियोगिता में बबीता अधिकारी ने रजत तथा सिम्मी रावत ने कांस्य पदक हासिल किया। विधायक बेहड़ ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम हैं। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों का विधायक बेहड़ ने किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.