पाकुड़, अप्रैल 8 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के राधानगर चेक पोस्ट से आजीमगढ़, धुलाडंगा होते हुए कादासिर गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों जर्जर हालत में है। यह सड़क झारखंड से पश्चिम बंगाल की सीमा को जोड़ती है, लेकिन वर्तमान में पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क का निर्माण करीब 15 से 20 वर्ष पहले किया गया था, जिसके बाद आज तक इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं हुआ। लगभग 2 से 3 किलोमीटर लंबी यह सड़क प्रखंड मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित है, जिसके कारण प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार बनी हुई है। बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जा...