लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ,संवाददाता।एसटीएफ ने अंतर्राज्यीय बरवार गैंग के सरगना व उसके साथी को बादशाह नगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर प्रतापगढ़ के कोतवाली कुंडा थाने में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे थे। दोनों पर इनाम भी घोषित था।डीएसपी प्रमेश कुमार शुक्ल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित हरिश्चन्द्र और उसका साथी सोहनलाल है। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से लूट, चोरी, छिनैती और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उनके गिरोह में 4-5 सदस्य हैं जो बैंक से पैसा निकालने वाले और सोने-चांदी खरीदने वाले लोगों पर नजर रखते हैं। मौका मिलते ही ये लोग टप्पेबाजी या हमला कर नकदी और जेवर लूट लेते थे। भीड़भाड़ में असफल होने पर एकांत स्थान पर वारदात को अंजाम देते थे। एसटीएफ के अनुसार मुख्य आरोपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.