अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
आजमगढ़, मई 26 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने पारा मोड़ के पास से मंगलवार को मैजिक के साथ अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से विद्यालय से चुराए गए करीब पांच लाख रुपये के सामान बरामद हुए। आठ दिन पहले ही क्षेत्र के दो विद्यालय से चोरी हुई थी। चोर सामान को बेचने के लिए जौनपुर जा रहे थे। बरदह के असवनिया गांव में 18 मई रात में राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरी हुई थी। चोर सोलर पैनल, डिजिटल बोर्ड, सीपीयू, प्रिंटर सहित अन्य सामान उठा ले गए थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- विद्यालय में चोरी में पांच गिरफ्तार बरदह थाना की पुलिस मंगलवार को सुबह क्षेत्र के पारा मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली की विद्यालय में हुए चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.