जामताड़ा, दिसम्बर 13 -- अंतर्राज्यीय कल्चरल कॉउचर फैशन वीक 2के25 का आज होगा भव्य आयोजन - झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार से भी शामिल हो रहे हैं प्रतिभागी जामताड़ा, प्रतिनिधि। पीएस फैशन एवं विक्टर किंगडम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कल्चरल कॉउचर फैशन वीक 2 के25 को लेकर जामताड़ा में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस बहुप्रतीक्षित फैशन वीक का भव्य आयोजन रविवार को जामताड़ा स्थित संत एंथोनी स्कूल परिसर में किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फैशन वीक के अंतर्गत शनिवार को मॉडलिंग, फैशन डिजाइनिंग एवं मेकअप आर्टिस्ट की विभिन्न श्रेणियों में ऑडिशन एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिले के युवा तेजी से फैशन इंडस्ट्री में अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.