अंतर्राज्यीय अंग्रेजी शराब की तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, जुलाई 31 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय अंग्रेजी शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 211 लीटर (282 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब, एक कार, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की गई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर पुलिस ने गुरुवार को संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे के सुरहुरपुर रोड स्थित चौबै का पूरा के पास कार्रवाई की। पुलिस ने एक टोयोटा रूमियन कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपितों की जानकारी गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.