सिमडेगा, दिसम्बर 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ठेठईटांगर थाना की पुलिस ने अंतर्राज्जीय पांच महिला पॉकेटमार सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 33120 नगद सहित पांच मोबाईल भी बरामद किया है। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी एम अर्शी ने बताया कि पीड़िता सोहाती खडिया ने मंगलवार को ठेठईटांगर थाना में आवेदन देकर साप्ताहिक बाजार में तीन चार अज्ञात महिलाओं के द्वारा उनका पर्स चुरा लेने की शिकायत की थी। आवेदन में पीड़िता ने कहा था कि पर्स में करीब 25 हजार रुपए नगद, आधार कार्ड और पासबुक भी चोरी कर लिए जाने का मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले के आलोक में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें एसपी के निर्देश पर बेलाटोली के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में पुलिस ने एक स्कारपियों को रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.