अंतर्महाविद्यालयीय प्रतियोगिता : वैभव, श्रेया, अंशिका और अभिलाषा ने बाजी मारी
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के संस्कृत विभाग की ओर से अंतर्महाविद्यालयीय प्रतियोगिता हुई। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय और विभिन्न महाविद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्कृत पठन में वैभव चौरसिया प्रथम और प्रियांशु पांडे द्वितीय रहे। श्लोक पाठ में श्रेया तिवारी प्रथम और खुशी गौतम द्वितीय रहीं। संस्कृत गीत में अंशिका द्विवेदी प्रथम और पवन सिंह द्वितीय रहे। शोधार्थी वर्ग में अभिलाषा पटेल प्रथम रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.