कटिहार, जून 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और जातिवाद व दहेज जैसी कुप्रथाओं को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत शनिवार को समाहरणालय में लाभुकों के बीच अनुदान राशि का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कुल चार लाभुकों को सावधि जमा प्रमाण-पत्र (एफडी) प्रदान कर लाभान्वित किया।

कार्यक्रम की जानकारी जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत तीन लाभुकों को एक-एक लाख रुपये की राशि के सावधि जमा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत एक लाभुक को एक लाख रुपये का सावधि जमा प्रमाण-पत्र दिया गया। इस प्रकार कुल चार लाभुकों को च...