पूर्णिया, सितम्बर 25 -- पूर्णिया, हिन्दुसतान संवाददाता। अंतर्जातीय विवाह के बाद सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट और प्रचार किए जाने से मामला चर्चा में आने के बीच पीड़ित परिवार से मिलने कदवा विधायक दुलालचंद गोस्वामी और विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी चपय गांव पहुंचे। दोनों ने परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली तथा सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिलाया। परिवार का आरोप है कि विवाह के बाद उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जाति के नाम पर सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने कहा कि बिहार में कानून का राज है। किसी को डराने-धमकाने या झूठे आरोप लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को स...