अंतर्जनपदीय बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली
रायबरेली, अगस्त 7 -- रायबरेली, संवाददाता। बीते गुरुवार देर रात मिल एरिया थाने की पुलिस टीम के साथ एसओजी और सर्विलांस की टीम को बदमाशों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई तो वही पुलिस ने घेराबंदी करके पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए गिरोह के पास से पुलिस टीम ने जहां चोरी किए गए जेवरातों को बरामद कर लिया वहीं अवैध असलहा और एक कार के साथ कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस टीम ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। तो वहीं गिरोह में शामिल अन्य पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। थाना मिल एरिया क्षेत्र के तकिया चौराहा स्थित सराफा दुकानों में अंतर्जनपदीय गिरोह के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। बदमाशों के गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम में लगातार दबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.