लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- निघासन। 2018 से 2023 तक हुए अंतर्जनपदीय ट्रांसफरों में वरिष्ठता को आधार न बनाने की वजह से कई वरिष्ठ टीचर इससे वंचित रह गए। इस साल चल रही अंतर्जनपदीय ट्रांसफर प्रक्रिया में वरिष्ठ टीचरों को भी स्थान देने की बात टीचरों ने मुख्यमंत्री के नाम विधायकों के जरिए ज्ञापन भेजे हैं। एआरपी रहे वरिष्ठ टीचर मधुरेश शुक्ला ने पिछले वर्षों में ट्रांसफर से वंचित रहे कई वरिष्ठ टीचरों के साथ विधायक शशांक वर्मा और सदर विधायक योगेश वर्मा सहित अन्य जन प्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा गया है कि वे लोग दस-बारह सालों से अधिक समय से एक ही जिले में सेवारत हैं। ट्रांसफर में वरिष्ठता को कभी मानक न बनाए जाने से वे ट्रांसफर की सुविधा से वंचित है, जबकि नियमावली में वरिष्ठता को ही ट्रांसफर का आधार माना गया है। वे...