अंतर्जनपदीय गोतस्कर तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार
जौनपुर, जुलाई 10 -- शाहगंज, (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव नहर पर गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पकड़ा गया युवक अंतर्जनपदीय गोतस्कर कोहड़ा गांव निवासी बालक दास यादव निकला। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।क्षेत्र के बड़ागांव नहर पुलिया पर कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने हमराहियों संग मुखबिर की सूचना पर कोहड़ा गांव जाने वाले मार्ग पर वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उक्त अन्तर्जनपदीय शातिर गोतस्कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपित पर आधा दर्जन से अधिक पशु क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम समेत गैंगस्टर समेत कई मामले में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.