मैनपुरी, मई 4 -- वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आठ अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के सदस्यों को करहल थाने की सीमा से जुड़े सैफई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी वाहन चोर मैनपुरी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। खास बात ये है कि इनमें चार आरोपी 20 से 21 वर्ष हैं और चार आरोपी 25 से 31 वर्ष के हैं। इटावा के सैफई थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी पुलिस बल के साथ शनिवार की रात रकूईया नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आपराधिक सूचना मिली कि चार बाइकें पर कुछ व्यक्ति कुर्रा हवाई पट्टी की तरफ से आ रहे हैं। पुलिस ने इन्हें रोका तो ये पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर पांच आरोपियों को रकूईया नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। इनके तीन अन्य साथियों को ग्राम नगला चैनसुख जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया। तल...