सहारनपुर, मार्च 24 -- सहारनपुर। मंडल के छह मेधावी छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान को करीब से समझने का मौका मिला है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत चयनित विद्यार्थी श्रीहरिकोटा स्थित इसरो केंद्र के शैक्षिक भ्रमण पर आज रवाना होंगे। चार दिन की यह एक्सपोजर विजिट 27 मार्च को पूरी होगी। चयनित विद्यार्थियों में जनपद सहारनपुर से सैम पंवार (उच्च प्राथमिक विद्यालय घाटहेड़ा) और महिमा (उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसोंहेड़ी), शामली से अक्षय कुमार (कम्पोजिट विद्यालय फतेहपुर) व तरन्नुम (उच्च प्राथमिक विद्यालय मलकपुर) तथा मुजफ्फरनगर से मोहम्मद खालिद (कम्पोजिट विद्यालय नसीरपुर) और सोनिका (कम्पोजिट विद्यालय महेलकी) शामिल हैं। ये सभी छात्र-छात्राएं हवाई यात्रा कर इसरो श्रीहरिकोटा पहुंचेंगे, जहां वे रॉकेट प्रक्षेपण, अंतरिक्ष अनुसंधान और आधुनिक तकनीकों को नज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.