अंतरिक्ष ज्ञान की परीक्षा में टीम-7 अव्वल, प्रस्तुतियों में कृष्णा पांडेय प्रथम
बरेली, अगस्त 26 -- इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के एप्लाइड साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज विभाग की ओर से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर भारत की अंतरिक्ष यात्रा विकसित भारत की ओर 2047 विषय पर कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता और पावर प्वाइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता हुई। क्विज प्रतियोगिता में टीम-7 ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम में प्रिया, रोहित, रजत, अभय और दिव्यांश शामिल रहे। टीम-4 की हिमांशी, खुशी, हरप्रीत, गौरव और सुदेश ने द्वितीय तथा टीम-3 के अभ्युदय, तन्वी, अम्बे, साहिल और इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पावर प्वाइंट प्रस्तुति में बीएससी ऑनर्स मैथ्स से तृतीय सेमेस्टर के कृष्णा पांडेय प्रथम, बीएससी ऑनर्स से पंचम सेमेस्टर के हिमांशु सिंह एवं कृति द्वितीय तथा बीएससी जेडबीसी से पंचम सेमेस्टर की सौम्या रस्तोगी तृतीय स्थान पर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.