देहरादून, अगस्त 25 -- फोटो------ ब्रह्मोस के पूर्व सीईओ डा.मिश्रा ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छात्रों को समझायी राकेट और विमान तकनीक देहरादून। प्रमुख संवाददाता अंतरिक्ष की नई संभावनाओं को साकार करने के लिए परंपरागत सोच से आगे बढ़कर कल्पना और नवाचार को जोड़ना जरूरी है। लीक से हटकर सोच ही अंतरिक्ष की नई उड़ानों का आधार बनेगी। यह बात ब्रह्मोस के पूर्व सीईओ एवं एमडी और वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुधीर कुमार मिश्रा ने मंगलवार को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित विशेष सत्र में कही।

रक्षा तकनीक का महत्व डा. मिश्रो ने छात्रों को रक्षा तकनीक और राष्ट्रीय सुरक्षा के बदलते आयामों की जानकारी दी। उन्होंने राकेट तकनीक के इतिहास से लेकर भारत में स्वदेशी राकेट तकनीक के विकास तक की यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि वैज्ञानि...