नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- नवीन पालीवाल, नैनीताल अंतरिक्ष में तैर रहा कुछ सेंटीमीटर का टुकड़ा भी करोड़ों रुपये के उपग्रह के लिए काल बन सकता है। तेज रफ्तार से चक्कर लगा रहे ये टुकड़े कब किस सक्रिय उपग्रह से टकरा जाएं, इसका अंदाजा लगाना भी बड़ी चुनौती है। अंतरिक्ष में तेजी से बढ़ते इस खतरे पर अब नैनीताल से नजर रखी जाएगी। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) इसरो के साथ मिलकर अंतरिक्ष में निष्क्रिय उपग्रहों, रॉकेट के अवशेषों और अन्य कृत्रिम वस्तुओं की निगरानी करेगा। इसके लिए मनोरा पीक स्थित संस्थान की पुरानी बेकर-नन श्मिट दूरबीन को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एक महीने में रिपोर्ट कार्ड, हर सीट पर दावेदारों का टेस्ट; भाजपा का खास प्लानदूरबीन के जरिए ऑप्टिकल निगरानी दूरबीन के जरिये अंतरिक्ष में मौजूद कृत्रिम वस्तुओं की ऑ...