शामली, सितम्बर 8 -- शामली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य इकाइयों में कार्यरत सेवा प्रदाताओं एवं कार्यक्रम प्रबंधकों के लिए त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा सबक्यूटेनियस को लेकर एक दिवसीय पुनः प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण का उद्देश्य परिवार नियोजन सेवाओं में गुणवत्ता बढ़ाने के साथ सेवा प्रदायगी के निर्धारित प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना रहा। सेवा प्रदायगी प्रोटोकॉल के अनुपालन में पाई गई कमियों में सुधार के निर्देश दिए गए थे। प्रशिक्षण के दौरान अंतरा सबक्यूटेनियस इंजेक्शन लगाने की सही तकनीक, लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श देने, रिकॉर्ड-कीपिंग तथा सेवा प्रदायगी से जुड़े विभिन्न मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने स्वास्थ्यकर्मियों क...