अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर निकली जागरुकता रैली
सिमडेगा, सितम्बर 8 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड में पहली कक्षा से लेकर 12 वी तक के विद्यालयो ने मंगलवार को अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। इसमे बिद्यालय स्तर पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें बैनरो के माध्यम से साक्षरता पर जोर दिया गया। छात्र अपने अपने पोषक क्षेत्र में जागरुकता रैली निकाली। वहीं बुधवार को साइकिल रैली निकाली जाएगी। गुरुवार को विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। वही 11 सितम्बर को पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा वही 12 सितम्बर को प्रखंड से प्रथम प्रतिभागी को जिला के डायट सेंटर में प्रतियोगिता रखी गयी है। बताया गया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: साक्षरता दिवस पर बच्चों को कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.