अररिया, मई 24 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि योग समिति जोगबनी खाटू श्याम बाबा मंदिर परिसर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस क्रम में रविवार को प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित जितेंद्र पूर्वे, ब्रह्मचारी गुनजेश ने अभ्यास कराया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में योग प्रेमी उपस्थित रहे। श्याम प्रेमी जोगबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद रानी देवी ने कहा कि स्वस्थ जीवन का एक आधार योग है उपचार, इसलिए सभी को योग करना आवश्यक है। नियमित योग कक्षा के लिए इंदिरा नगर के संयोजक राजकुमार साह के प्रयास सराहनीय हैं। यह भी पढ़ें- अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू, जोगबनी में लोगों ने किया योगाभ्यास इस अवसर पर सशस्त्र बल के कांस्टेबल ट...