किशनगंज, मार्च 8 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दहीभात जागीर एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय तालगाछ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश देना था। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पौधों की देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प...