अंतराष्ट्रीय बुद्धिस्ट सम्मेलन को लेकर सज रहा कुशीनगर
कुशीनगर, मार्च 27 -- कुशीनगर। बौद्ध स्थली कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय बुद्धिस्ट महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय तहसील प्रशासन के साथ नगरपालिका परिषद कुशीनगर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महोत्सव को लेकर कुशीनगर में बुद्ध मार्गों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। आयोजन से पहले कुशीनगर को सजा धजा कर चमका देने की तैयारी है।कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय बुद्धिस्ट महोत्सव का आयोजन 31 मार्च से 02 अप्रैल तक होना है। यह धम्म, डायलॉग और डेवलपमेंट की थीम पर आधारित होगा। महोत्सव में आशियान देशों के लगभग दो सौ से अधिक डेलीगेट और विभिन्न देशों के दो हजार से अधिक बौद्ध धर्म गुरु (भंते) शामिल होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य कुशीनगर में टूरिजम और निवेश की आधारशिला तैयार करनी है। निर्माणाधीन क़ृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.