छपरा, मार्च 16 -- सोनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेडियम में सोमवार को अंतर विभागीय टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच इलेक्ट्रिकल और आरपीएफ के बीच खेला गया। इलेक्ट्रिकल टीम के कप्तान संतोष प्रकाश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरपीएफ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आरपीएफ की टीम के खिलाड़ी विशाल ने 42 और कौशल किशोर ने 19 रन का योगदान दिया। इलेक्ट्रिकल टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे राहुल मिश्रा जिन्होंने 4ओवर में 15रन खर्च कर 3 विकेट, संतोष प्रकाश 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट झटके और ओजस्वी ने भी 3 विकेट अपने नाम किया। दूसरी ओर जबाब में 123 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिकल की टीम की शुरुवात सलामी बल्लेबाज संतोष प्रकाश और विकाश रंजन ने विस्फोटक अंदाज़ में किया। मध्य क्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.