अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल के आरिफ को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आवार्ड
बरेली, जुलाई 4 -- पूर्वोत्तर रेलवे मंडल क्रीड़ा संघ इज्जतनगर के तत्वावधान में आयोजित अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्युत विभाग के आरिफ हुसैन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सौरभ को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। इज्जतनगर रोड नंबर- 2 अधिकारी क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इलेक्ट्रिकल टीम के कप्तान आरिफ हुसैन ने प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी की और एक शतक व तीन अर्धशतक के साथ सर्वाधिक 313 रन बनाये और तीन विकेट लिए। सौरभ ने 303 रन बनाए और कारखाना के रोहित सिंह ने सर्वाधिक 14 विकेट झटके। पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार, मंडल क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) राज कुमार, वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर (सामान्य) सत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.