अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया
चम्पावत, जून 7 -- सतीश जोशी, चम्पावत। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान मंच की जिला इकाई की मासिक बैठक का आयोजन प्रदेश सहयोग प्रभारी प्रताप सिंह बसेड़ा की अध्यक्षता में किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू बैठक में पतंजलि योग पीठ और भारत स्वाभिमान मंच के जिला प्रभारी लोकमणी पंत एवं अन्य योग साधकों ने प्रदेश सहयोग प्रभारी का स्वागत किया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि विगत दो वर्षो से योग समिति की ओर से आयुष विभाग से अलग योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी योग दिवस पर जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुडियानी में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मनोहर सिंह क्वैराली, डॉ.भुवन चंद्र जोशी, जनार्दन चिलकोटी, रमेश चंद्र पुनेठा, मोहन गिरि, अनिल तिवारी, बल्लभ सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.