महाराजगंज, अप्रैल 6 -- झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार रखे। संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। बजरंग दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं हनुमान चालीसा पाठ अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी विशाल पुष्कर ने संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है और इसे गांव-गांव व शहर-शहर तक सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया, ताकि समाज अपनी संस्कृति, धर्म और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हो सके। बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.