मुरादाबाद, मार्च 15 -- अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की ओर से रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श सेवा शिविर गोविंद नगर के अंतर्गत डबल फाटक स्थित द्रोपदी रत्न विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। शिविर में डॉ नितिन बत्रा फिजिशयन,डॉ अंकित अग्रवाल दन्त रोग विशेषज्ञ, डॉ़ विनम्र गुप्ता हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ एके गोयल नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ़ अभिजीत सिन्हा,ईएनटी विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इस दौरान 335 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ परीक्षण करा गया। शिविर में टेस्ट एवं निशुल्क दवाइयां का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल मेरठ प्रांत रोहन सक्सेना,अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद महानगर महामंत्री अमित अग्रवाल, सुरेश कुमार गुप्ता महानगर अध्यक्ष आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.