रामगढ़, मार्च 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रविण तोगड़िया झारखंड के चार दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को जैनामोड़ बोकारो से रामगढ़ जाने के क्रम में गोला डाक बंगला में हिन्दू संगठन के कार्यकताओं ने उनका भव्य स्वागत व सम्मानित किया गया। इस दौरान हिन्दू संगठन के कार्यकताओं के डॉ प्रविण तोगड़िया को तिलक लगाकर, माला व भगवा अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। इस दौरान जय श्री राम के जयकारों से डाक बंगला परिसर गूंज उठा। डॉ प्रविण तोगड़िया ने कहा कि हिन्दू बहन बेटियों को जागरूक कर सुरक्षित करें तभी लव जिहाद में हमारी बच्चियां नहीं फसेंगी। उन्होंने कहा सुरक्षित हिंदू,समृद्ध हिन्दू, सम्मान युक्त हिन्दू अब तो हिन्दू ही आगे। हिन्दू एक था एक रहेगा हिन्दूओं को कोई नहीं बांट सकता है। उन्होंने हिन्दू समाज से अपिल...