मेरठ, दिसम्बर 31 -- छावनी परिषद द्वारा संचालित सीएबी इंटर कॉलेज मेरठ कैंट के छात्रों ने हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्रों द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया। हिंदी ओलंपियाड के परीक्षाफल में विद्यालय के तनिष्क, उजैर अहमद, तनिष्क, हर्ष, क्रिश राणा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया और शौर्य जयसवाल, ईशु, हिमांशु, आदित्य कुमार ने रजत हासिल किया। वहीं विराज कुमार व रोहन ने कांस्य जीता। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कौशिक ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विजयपाल सिंह, भुवन प्रकाश, अजीत सिंह वर्मा, डॉ. निधि शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...